logo

'कॉलेज जा रही हूं' कह निकली बेटी, टमाटर के खेत में इस हाल में मिली लाश

Mp_ldki.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश (MP) के खरगोन से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल की लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लड़की अपने परिजनों से कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद उसकी लाश खेत से बरामद की गई है। मृतका का नाम अनीता है। घटना की जानकारी ऊन थाना को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बकरी चलाने गए लड़कों ने खेत में देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार मामला खरगोन मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ऊन के गांव आछलवाड़ी का है। यहां रहने वाली 20 साल की अनीता अपने घर से खरगोन अपने कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन शाम तक उसके घर नहीं लौटने से परिजन काफी परिशान हो गए। लड़की की तलाशी शुरू की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। रात से सुबह हो गई लेकिन लड़की घर नहीं लौटी। परिजन दरवाजे की ओर टकटकी लगाकर देख रहे थे कि बेटी अब आएगी। बेटी तो नहीं आई लेकिन खबर आई कि बेटी का शव मिला है। दरअसल, सुबह बकरी चलाने गए लड़कों ने अनीता के शव को खेत में पड़ा देखा। जिसके बाद उनलोगों ने अनीता के पिता गुलसिंह को मामले की जानकारी दी। 


गांव में हो रही चर्चा
पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे को लेकर खरगोन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में कई तरह की चर्चा में हो रही है। कोई इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहा है तो कोई पारिवारिक विवाद भी कह रहा है। हालांकि यह बात साफ तो पुलिस जांच के बाद ही होगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\